Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए Indian Navy में नाविक बनने का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई Indian Navy Jobs 2021: भारतीय नौसेना 12वीं पास कर चुके युवाओं को नौकरी का मौका दे रही है। नाविक के हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस सरकारी नौकरी की डीटेल पढ़कर जल्द अप्लाई करें। Govt Job Vacancy for 12th pass: अगर आपने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है और 12वीं में साइंस (मैथ्स, फीजिक्स) की पढ़ाई की है, तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) को आपका इंतजार है। नौसेना ने नाविक के हजारों पदों पर वैकेंसी (Nausena Navik Vacancy 2021) निकाली है। कुल 2500 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने के लिए सिर्फ पांच दिन का समय दिया गया है। आगे वैकेंसी की डीटेल पढ़ें और जल्द अप्लाई करें। इन पदों पर है वैकेंसी आर्टिफिसर अप्रेंटिस के लिए नाविक (Sailor AA) - 500 पद सेकंडरी रिक्रूट के लिए नाविक (Sailor SSR) - 2000 पद कुल पदों की संख्या - 2500 पे स्केल - 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह (लेवल-3 के तहत अन्य भत्तों के साथ पूरी सैलरी ...