Hello friends i am aniket raj
आजमैं आपके लिए government jobs की जानकारी लाया हुऔर ये मेरा new artical हैं तो आपको मेरा ब्लॉग पढ़ के कैसा लगा नीचे कमेंट करिएगा तो आपका जायदा time na लेते हुए मैं star कर्ता हुं।।।।।।।
SSC GD Constable Notification 2021: आवेदन करने के इच्छुक छात्रों के लिए आखिरी नोटिस 07 मई को जारी किया गया जिसमें नोटिफिकेशन को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है. इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस, CAPF, SSF, NIA में कांस्टेबल तथा असम राइफल में राइफलमैन के पद भरे जाने हैं.
- नोटिफिकेशन मई के पहले सप्ताह में जारी होन था
- CGL, CHSL परीक्षाएं थी अगले आदेश तक स्थगित हैं
- SSC GD Constable Notification 2021 @ssc.nic.in: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने पिछले सप्ताह 07 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती के संबंध में जरूरी नोटिस जारी किया था. जारी नोटिस में आयोग ने बताया कि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांस्टेबल GD भर्ती का नोटिफिकेशन तय डेट पर जारी नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने इसके बाद नई नोटिफिकेशन की डेट जारी नहीं की और उम्मीदवारों से अगले आदेश का इंतजार करने की सलाह दी है.
बता दें कि SSC Constable GD 2021 Notification इस वर्ष 25 अप्रैल जारी किया जाना था मगर कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए नोटिफिकेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई. अप्रैल में नोटिफिकेशन को फिर स्थगित किया गया और नोटिस जारी किया गया कि मई के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन रिलीज़ किया जाएगा. आवेदन करने के इच्छुक छात्रों के लिए आखिरी नोटिस 07 मई को जारी किया गया जिसमें नोटिफिकेशन को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है. इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस, CAPF, SSF, NIA में कांस्टेबल तथा असम राइफल में राइफलमैन के पद भरे जाने हैं.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद ही नोटिफिकेशन जारी करने की नई डेट पर कोई फैसला लिया जाएगा. SSC ने इसके साथ ही CGL तथा CHSL भर्ती परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित की हैं. ये परीक्षाएं 21 मई से 07 जून तक आयोजित की जानी थीं. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कोई भी नई डेट 07 जून के बाद ही जारी की जाएगी.
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान रखें कि केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही कोई जानकारी जारी की जाएगी. SSC ने नोटिफिकेशन की किसी नई डेट की घोषणा नहीं की है और छात्रों को समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी है. महामारी काबू में आने के बाद ही कोई नोटिस जारी किया जाएगा.


Comments
Post a Comment